लाइव न्यूज़ :

टीका वितरण की कार्ययोजना तैयार करें अधिकारी : रेड्डी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 21:03 IST

Open in App

अमरावती/शिलांग, 24 नवंबर प्रधानमंत्री की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड-19 टीका वितरण के लिए कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया ताकि जब भी टीका उपलब्ध हो, उसका सुचारू वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

उधर, मेघालय के मुख्यमंत्री कोर्नाड के. संगमा ने मंगलवार को भरोसा जताया कि उनका राज्य कोविड-19 की महामारी को मात दे देगा।

मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद आंध्र प्रदेश के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल, आयुक्त (स्वास्थ्य) कटामनेनी भास्कर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि वे टीके को लेकर संबंधित कंपनियों से प्रासंगिक सूचना और संबंधित अध्ययन की जानकारी एकत्रित करें।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति में अधिकारियों के समक्ष रेड्डी द्वारा दिए गए बयान को उद्धृत करते हुए कहा गया, ‘‘कोविड-19 टीका वितरण को लेकर संबंधित कार्य और टीके को निम्न तापमान में रखने के लिए जरूरी अवसंरचना पर ध्यान केंद्रित किया जाए।’’

रेड्डी ने कहा कि निर्धारित तापमान पर टीके को दूरदराज के इलाकों में पहुंचाना अहम है।

वहीं, मेघालय के मुख्यमंत्री कोर्नाड के. संगमा ने जोर देकर कहा कि राज्य के लोगों के बेहतर दिन आने वाले हैं।

संगमा ने ट्वीट किया, ‘‘वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुआ और कोविड-19 टीके की तैयारी और प्रबंधन पर चर्चा की गई। देश की स्वास्थ्य मशीनरी की कड़ी मेहनत से हम कोविड-19 को हरा देंगे और बेहतर दिन आने वाले हैं।’’

इस बैठक में मेघालय के स्वास्थ्य मंत्री एएल हेक और उनके विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

हेक ने बताया कि राज्य में 25 हजार स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान की गई है जिन्हें टीका आने पर सबसे पहले टीका लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं