लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में पकड़े गए आदमखोर तेंदुओं को अन्य प्रदेशों के रेस्क्यू सेंटर में भेजने की तैयारी

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:26 IST

Open in App

देहरादून, 13 जून जिंदा पकड़े गए आदमखोर तेंदुओं के लिए नैनीताल और हरिद्वार जिलों में बनाए गए रेस्क्यू सेंटरों की क्षमता पूरी होने के बाद उत्तराखंड वन विभाग अब उन्हें दूसरे प्रदेशों में भेजने की तैयारी कर रहा है।

प्रदेश के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने बताया कि इस संबंध में सेंट्रल जू ऑथॉरिटी से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है और राज्य सरकार से औपचारिक अनुमति मिलने के बाद जिंदा पकड़े गए आदमखोर तेंदुओं को दूसरे राज्यों के रेस्क्यू सेंटरों में भेजने की प्रक्रिया आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम उत्तराखंड के दो रेस्क्यू सेंटरों की क्षमता पूरी होने के कारण उठाया जा रहा है।

सुहाग ने बताया कि हरिद्वार जिले के चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर में आठ तेंदुए रखे गए हैं और उसकी क्षमता पूरी हो चुकी है जबकि नैनीताल जिले के रानीबाग में तीन तेंदुए हैं और वहां अधिकतम चार ही रखे जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न भागों में हर साल बड़ी संख्या में तेंदुए पकड़े जाते हैं और उनके रखरखाव पर लाखों रूपए खर्च किए जाते हैं। पकड़े गए आदमखोर तेंदुओं को सामान्य रूप से चिड़ियाघरों में भेजा जाता है या वनकर्मियों की निगरानी में अस्थाई खुले बाडों में रखा जाता है।

दूसरे प्रदेशों में रेस्क्यू सेंटरों में तेंदुओं के लिए काफी खाली जगह है और इसी को देखते हुए उत्तराखंड से तेंदुए बाहर भेजने का विचार आया।

उन्होंने कहा कि गुजरात के जामनगर रेस्क्यू सेंटर की क्षमता 50 तेंदुए रखने की है जबकि वहां केवल चार तेंदुए हैं। वन अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद पहले चरण में छह आदमखोर तेंदुए जामनगर भेजे जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर