लाइव न्यूज़ :

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गौतम बुद्ध नगर में तैयारियां तेज

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:00 IST

Open in App

नोएडा, 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जनपद गौतम बुद्ध नगर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 55 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं के लगभग 38 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए पहले ही जियो टैगिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जियो टैगिंग के जरिए जिले के सभी विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर संसाधनों की पड़ताल की गई थी। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर गठित समितियों ने केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी किया था।

सिंह ने कहा कि परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने केंद्रों का निर्धारण कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिले के 55 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया