लाइव न्यूज़ :

असम उपचुनाव के वेबकास्ट की तैयारियां कर ली गई हैं: निर्वाचन अधिकारी

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:18 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 अक्टूबर निर्वाचन आयोग ने 30 अक्टूबर को असम की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए वेब प्रसारण की व्यवस्था की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सभी 1,135 मतदान केंद्रों पर वेब प्रसारण किया जाएगा।

गोसाईगांव, भवानीपुर, तामूलपुर, मरियानी और थौरा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। मतों की गिनती दो नवंबर को होगी और पूरी मतदान प्रक्रिया पांच नवंबर तक समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि वेब प्रसारण के जरिए चुनाव आयोग के अधिकारी मतदान प्रक्रिया की लाइव निगरानी कर सकेंगे।

मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

अधिकारी के हवाले से एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुरक्षा उपायों के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।

गोसाईगांव और तामुलपुर सीट से मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण उपचुनाव होने जा रहे हैं, जबकि भवानीपुर, मरियानी और थौरा के विधायकों ने सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के लिए अपनी सीटों से इस्तीफा दे दिया था।

पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 7,96,456 है। मतदाता 31 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे