लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अस्पतालों में टीकों के आने से पहले इनके रखरखाव की तैयारियां जोरों पर

By भाषा | Updated: December 23, 2020 11:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 टीके पहुंचने से पहले इनके रखरखाव के लिये फ्रीजर लगाने समेत विभिन्न प्रबंध किए जा रहे है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने हाल ही में कहा था कि भंडारण और ढुलाई से संबंधित तैयारियां चल रही है ताकि टीके उपलब्ध होने पर जल्द से जल्द अगली प्रक्रिया शुरू की जा सके।

कोविड-19 रोगियों का इलाज कर रहे राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि कुल 90 फ्रीजर आने हैं जिनमें से अधिकतर पहले ही आ चुके हैं और उन्हें लगाया जा रहा है।

सूत्रों ने कहा, ''इसके अलावा, भंडारण के लिये दो तापमान संतुलित बनाए रखने वाले उपकरणों का भी प्रबंध किया गया है। 4,700 वर्ग फुट के क्षेत्रफल वाले अस्पताल के भूतल और प्रथम तल को भंडारण केन्द्र के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। ''

सूत्रों से जब पूछा गया कि टीके कब तक आ सकते हैं तो उन्होंने कहा, ''अभी यह पता नहीं चल पाया है कि टीके कब आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos