लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोरोना वायरस टीकाकरण के पूर्वाभ्यास की तैयारियां तेज

By भाषा | Updated: January 3, 2021 21:46 IST

Open in App

लखनऊ, तीन जनवरी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सफलता के साथ कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को परखने के बाद अब पांच जनवरी को राज्य के सभी 75 जिलों के छह-छह स्थानों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि हर जिले के छह स्थानों में से तीन शहरी और तीन ग्रामीण क्षेत्रों में यह पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पूर्वाभ्यास को खामी मुक्त बनाने के लिए राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में पहले चरण के दौरान नौ लाख स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना है और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसी के तहत शनिवार को लखनऊ में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को परखा गया और अब पांच जनवरी को प्रदेश के सभी 75 जिलों के छह-छह स्थानों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान सफलता के साथ पूरा हो, इसके लिए राज्य के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में उनसे कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास को सफल बनाने के इंतजाम करने को कहा गया है।

इस पत्र के अनुसार, कोरोना टीकाकरण अभियान के पूर्वाभ्यास के लिए टीकाकरण करने वाली टीम को टीकाकरण स्थल पर 45 मिनट पहले यानी सुबह 9.15 बजे पहुंचने की व्यवस्था करने को कहा गया है। पूर्वाभ्यास सुबह 10 बजे शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लाभार्थी उपस्थित नहीं हो जाते।

प्रवक्ता के मुताबिक पत्र में कहा गया है कि टीकाकरण अभियान को बाधा मुक्त बनाने के लिए चुनाव की तरह ही सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया जाए।

इसके अनुसार टीकाकरण के लिए लोग समय पर पहुंचे इसके लिए उन्हें समय से सूचित किया जाए। सेक्टर अधिकारी एक दिन पहले टीकाकरण स्थलों का निरीक्षण करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस