लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी पूरी

By भाषा | Updated: January 15, 2021 23:12 IST

Open in App

देहरादून, 15 जनवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार को प्रदेश में होने वाले कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण के लिये तैयारी पूरी कर ली गयी है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन सहित टीका निर्माण में लगे वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की ओर से प्रदेश को पहली खेप में 1.13 लाख टीके दिए गए हैं और प्रथम चरण में 50 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस वैश्विक महामारी के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि कल शनिवार 16 जनवरी को सम्पूर्ण देश में कोविड-19 टीकाकरण का आरंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दून अस्पताल से ऑन लाइन इस कार्यक्रम में भाग लेंगे ।

टीकाकरण के लिए राज्य नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक सोनिका ने बताया कि शनिवार को प्रदेश के सभी 13 जिलों में टीकाकरण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि देहरादून में पांच, हरिद्वार तथा उधमसिंहनगर में चार, नैनीताल में तीन तथा अन्य जिलों में दो-दो स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जायेंगे।

मिशन निदेशक सोनिका ने कहा कि प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से क्रमशः दून मेडिकल कॉलेज तथा हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से भी जुडेंगे और वहां टीकाकरण में लगे हुए स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता