लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में चौथे दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर

By भाषा | Updated: November 9, 2020 19:09 IST

Open in App

अयोध्या (उत्तरप्रदेश), नौ नवंबर अयोध्या में चौथे दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में इस दीपोत्सव की शुरुआत की थी। कोविड-19 महामारी के प्रसार और राम मंदिर निर्माण की तैयारियों के बीच यह पहला दीपोत्सव होगा। इसे ऐतिहासिक एवं यादगार समारोह बनाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

पिछले वर्ष यह समारोह पांच से सात दिनों तक चला था लेकिन इस वर्ष यह तीन दिनों तक चलेगा।

समारोह के दौरान भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें महिलाएं ‘‘मिशन शक्ति’’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए हिस्सा लेंगी।

संस्कृति विभाग ने इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली है और इस पर काम भी शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि भगवान राम के वनवास से लौटने पर अयोध्या में होने वाला राज्याभिषेक समारोह आकर्षण का केंद्र होगा और उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की महिला कलाकार अपनी प्रस्तुति से इसे और भव्य बनाएंगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘चौथा दीपोत्सव अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मिशन शक्ति को बढ़ावा देगा। समारोह का विषय महिला सशक्तीकरण होगा। सभी समारोहों में सैकड़ों महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। यही नहीं इस वर्ष राम कथा पार्क में रामलीला का आयोजन महिलाएं करेंगी और सरयू नदी के तट पर दीया जलाने के मुख्य कार्यक्रम में अधिकतर महिलाएं ही शामिल होंगी।’’

अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘भगवान राम की जयघोष के बीच 5.51 लाख दीये अयोध्या में जलाए जाएंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल