लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण के लिए हरियाणा में तैयारी तेज की गई

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 दिसंबर कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों के बारे में एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने उन स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण करना शुरू कर दिया है जिन्हें पहले चरण में टीका दिया जाएगा।

कोरोना वायरस टीके की आपूर्ति पर निगरानी रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किये गए डिजिटल मंच ‘को विन’ पर अब तक सरकारी और निजी क्षेत्र के 1.9 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों का डेटा डाला जा चुका है।

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि विभाग ने “पहले ही 1,800 टीकाकरण स्थलों की पहचान कर ली है और टीका देने की प्रक्रिया के लिए 5,000 से ज्यादा कर्मियों को चिह्नित किया गया है।”

उन्होंने एक वक्तव्य में कहा, “इसके अलावा हर जिले तक टीका पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 22 टीकाकरण वैन हैं जिनसे राज्यभर में टीके पहुंचाए जाएंगे।”

अधिकारी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने टीकाकरण के लिए विस्तृत योजना बनाई है।

कोल्ड स्टोरेज की उपलब्धता पर अधिकारी ने कहा कि राज्य में पर्याप्त संख्या में कोल्ड चेन स्पेस है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल