लाइव न्यूज़ :

सबरीमला मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए तैयारी पूरी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:22 IST

Open in App

पथनमथिट्टा (केरल), 12 नवंबर सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा का मंदिर दो महीने चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए अगले सप्ताह खोला जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन 30 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति होगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह तीर्थयात्रा 16 नवंबर से शुरू होगी। मुख्य पुजारी (तंत्री) के. महेश मोहनरारु की उपस्थिति में निवर्तमान पुजारी वी के जयराज पोट्टी 15 नवंबर को शाम पांच बजे मंदिर का गर्भगृह खोलेंगे। बाद में शाम को भगवान अयप्पा और मालिकप्पुरम मंदिरों के नए पुजारियों का नियुक्ति समारोह होगा। तीर्थयात्रा कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि मंदिर में जाने से पूर्व श्रद्धालुओं को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक का प्रमाण पत्र दिखाना होगा या 72 घंटे के अंदर कराई गई आरटी पीसीआर जांच का निगेटिव प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। टीडीबी के एक अधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को आधार कार्ड भी दिखाना होगा।

दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर छोड़ना होगा। राज्य के पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने कहा कि इस साल होने वाले मंडल-मकरविलक्कु पर्व के लिए सुरक्षा के समुचित प्रबंध किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच