लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निबटने की तैयारी शुरू

By भाषा | Updated: May 10, 2021 14:55 IST

Open in App

भोपाल, 10 मई मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को बताया कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका को देखते हुये प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में 360 बिस्तर के बच्चों के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) की व्यवस्था की जा रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हाल ही में देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी दी है और कहा है कि यह बच्चों को भी अपनी चपेट में ले सकता है।

विश्वास सारंग द्वारा रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं उनके कोविड अस्पतालों के चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ मंथन एवं विमर्श कर कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम एवं उपचार के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सारंग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कोरोना की तीसरी लहर में नवजात शिशुओं एवं बच्चों के संक्रमित होने की आशंका को देखते हुये प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में 360 बिस्तर के बच्चों के आइसीयू की व्यवस्था की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 50 बिस्तर का बच्चों का आइसीयू तैयार किया जाएगा।

सारंग ने कोरोना वायरस संक्रमण में नवजात शिशु एवं बच्चों के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां, इंजेक्शन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में 1000 ऑक्सीजन सांद्रक स्थापित किए जाएंगे।

सारंग ने बताया कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर में कोविड मरीजों की संख्या में वृद्धि की पूर्व तैयारी हेतु प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पतालों की वर्तमान अधोसंरचना में ही ऑक्सीजन बिस्तर तथा आइसीयू/एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट्स) बिस्तर की वृद्धि किए जाने के निर्देश प्रदान किये। वर्तमान में प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में प्रथम चरण में 1267 बिस्तर की वृद्धि की जाएगी जिसमे 767 आइसीयू/एचडीयू बिस्तर की वृद्धि की जाएगी।

उन्होंने उक्त बिस्तर वृद्धि करने के लिए आवश्यक उपकरण, संयंत्र एवं अन्य सामग्री की तत्काल खरीद करने के निर्देश भी दिए।

सारंग ने बताया कि कोविड बिस्तर वृद्धि हेतु जो भी राशि की आवश्यकता होगी, वह सभी मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो