लाइव न्यूज़ :

कोविड की बुरी से बुरी स्थिति के मद्देनजर कर रहे तैयारी, संक्रमण बढ़ने पर होगा लॉकडाउन : जैन

By भाषा | Updated: August 5, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर में बुरी से बुरी स्थिति के मद्देनजर तैयारी कर रही है और कोविड-19 के मरीजों के वास्ते 37,000 बिस्तरों की व्यवस्था कर रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर संक्रमण की दर फिर से पांच प्रतिशत हो जाती है तो तत्काल लॉकडाउन लागू किया जाएगा। ‘एसोचैम इंडिया’ द्वारा डिजिटल माध्यम से आयोजित एक सत्र में जैन ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा, “कोविड-19 के मरीजों के लिए 37,000 से ज्यादा बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है और दिल्ली सरकार बुरी से बुरी स्थिति के मद्देनजर तैयारी कर रही है ताकि कीमती जिंदगियां बचाई जा सकें।”

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने महामारी की दूसरी लहर के अनुभवों से सीखा है और वह किसी भी संभावित लहर से मुकाबले के लिए कदम उठा रही है तथा पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना समेत सभी प्रकार के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार अधिक से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता, वेंटिलेटर और आईसीयू बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। जैन ने कहा, “हमने सार्वजनिक रूप से अपने तैयारियों के बारे में बता दिया है। अगर संक्रमण की दर पांच प्रतिशत तक जाती है तो हम बिना देर किये तत्काल लॉकडाउन लागू कर देंगे।”

उन्होंने ट्वीट किया, “एसोचैम इंडिया के साथ डिजिटल सत्र में भाग लिया और कोविड-19 की तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए दिल्ली सरकार की तैयारियों पर चर्चा की। हम अपनी प्रतिक्रिया में अग्र सक्रिय रुख अपनाएंगे। हम बुरी से बुरी स्थिति के लिए तैयारी कर रहे हैं और कोविड के लिए 37 हजार बिस्तरों की व्यवस्था कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह