लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल से 'हाथापाई' के आरोप में कांग्रेस विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:29 IST

Open in App

शिमला, 26 फरवरी हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए कांग्रेस के पांच विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के संबंध में सदन के नियमों की पड़ताल कर रहे हैं।

इन विधायकों पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ हाथापाई का आरोप है।

परमार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब विपक्षी सदस्यों ने राज्यपाल के साथ कथित तौर पर हाथापाई की।

उन्होंने कहा कि वह निलंबित विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर नियमों की पड़ताल कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ कांग्रेस के कुछ विधायकों ने विधानसभा परिसर में कथित तौर पर हाथापाई की। इसके बाद कांग्रेस के पांच विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा पेश प्रस्ताव के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री के अलावा कांग्रेस विधायक हर्ष वर्धन चौहान, सुंदर सिंह ठाकुर, सत्पाल रायजादा और विनय कुमार को निलंबित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया