लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी पूरी

By भाषा | Updated: January 15, 2021 21:42 IST

Open in App

रायपुर, 15 जनवरी छत्तीसगढ़ में 2.67 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड—19 के टीकाकरण के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार से राज्य में प्रथम चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि राज्य में कोविड—19 के टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। 16 जनवरी से 97 टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 10.30 बजे देश में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि राज्य में सबसे पहले रायपुर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में महिला स्वच्छताकर्मी तुलसा तांडी :51: को कोविड—19 का टीका लगाया जाएगा।

शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में 2,67,399 स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जिसके लिए 1,349 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि 97 टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण का कार्य पहले शुरू किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार राज्य के सभी जिलों में इन टीकों का वितरण किया जा चुका है।

टीकाकरण के लिए राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला अस्पतालों, कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा निजी अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि एक दिन में एक केंद्र में 100 कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।

शुक्ला ने बताया कि सभी जिलों में टीकाकरण के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास भी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा पहली खेप में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ के तीन लाख 23 हजार टीके उपलब्ध कराए गए हैं।

टीकाकरण के लिए 7116 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। सभी 28 जिलों में 83 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दौरान और बाद में जैव चिकित्सकीय अपशिष्टों के प्रबंधन के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार राज्य के सभी जिलों में इन टीकों के परिवहन और भंडारण की पुख्ता व्यवस्था की गई है। टीका लगाने के बाद व्यक्ति को आधे घंटे तक निरीक्षण कक्ष में रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र