लाइव न्यूज़ :

तीसरी लहर की तैयारी: दिल्ली सरकार 5000 युवकों को स्वास्थ्य सहायकों के तौर पर प्रशिक्षित करेगी

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए दिल्ली में 5000 युवकों को स्वास्थ्य सहायकों के तौर पर प्रशिक्षित करेगी।

केजरीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सहायकों या सामुदायिक नर्सिंग सहायकों को ‘नर्सिंग’ और स्वास्थ्य रक्षा में दो सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 28 जून को 500 लोगों के पहले जत्थे के साथ यह प्रशिक्षिण शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि इस कदम से कोविड-19 की तीसरी लहर को लेकर तैयारियों को मजबूती मिलेगी। हमारा उद्देश्य ब्रिटेन सहित दुनिया के अनुभवों से सीखना हैं जहां पर तीसरी लहर आई है और पूरी तरह से तैयार होना है।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वालों को 12वीं पास होना चाहिए और उनकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। प्रशिक्षण के लिए आवेदन 17 जून से ‘‘पहले आओ, पहले पाओ’’ के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि महामारी की तीसरी लहर के दौरान जब भी उनकी सेवाओं की आवश्यकता होगी, स्वास्थ्य सहायकों को बुलाया जाएगा। जितने दिन वे काम करेंगे, उनके हिसाब से उन्हें भुगतान किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें नर्सिंग, पैरामेडिकल, जीवनरक्षक उपाय, घर पर प्राथमिक उपचार, नमूना एकत्र करने का तरीका, ऑक्सीजन सांद्रक और सिलेंडर के इस्तेमाल और इसी तरह के काम के लिए मूलभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कदम कोविड-19 महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान चिकित्सा कर्मियों की कमी के मद्देनजर उठाया गया है। चुने गए उम्मीदवारों को इंद्रपस्थ विश्वविद्यालय और दिल्ली के नौ चिकित्सा संस्थान प्रशिक्षित करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पहले ही कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और ऑक्सीजन संयंत्र, ऑक्सीजन सांद्रक, ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजर टैंक आदि की व्यवस्था कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos