लाइव न्यूज़ :

ओबीसी आरक्षण में पारदर्शिता की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन की तैयारी

By भाषा | Updated: June 16, 2021 15:14 IST

Open in App

नासिक, 16 जून अखिल भारतीय समता परिषद की नासिक इकाई ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण में पारदर्शिता की मांग और समुदाय के अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बृहस्पतिवार से धरना-प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की है।

उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा शीर्ष अदालत के उस निर्णय पर दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें अदालत ने स्पष्ट किया था कि ओबीसी को मिलने वाला आरक्षण स्थानीय निकायों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों के 50 फीसदी से अधिक नहीं हो सकता। इसी के मद्देनजर संगठन ने विरोध जताने का निर्णय लिया है।

संगठन ने कहा कि वह नासिक में बृहस्पतिवार से ‘ओबीसी आरक्षण बचाओ आक्रोश मोर्चा’ के तहत धरना देंगे और इस बारे में निर्णय मंगलवार को एक बैठक के दौरान लिया गया।

परिषद के संभागीय अध्यक्ष बालासाहेब करदक ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के चलते राज्य की 27 नगर निगमों की 2,736 सीटों में से 740 कम हो जाएंगी। इसी तरह, अन्य नगर निकायों में भी ओबीसी सीटें कम होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया