लाइव न्यूज़ :

इंदौर के रालामंडल अभयारण्य में "नाइट सफारी" की तैयारी

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:49 IST

Open in App

इंदौर, 30 जून मध्य प्रदेश सरकार इंदौर के रालामंडल अभयारण्य को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है और इसके लिए अभयारण्य में "नाइट सफारी" शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने बुधवार को रालामंडल अभयारण्य के दौरे के बाद संवाददाताओं को बताया, "हम इस अभयारण्य में नाइट सफारी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए अभयारण्य में अन्य स्थानों से जंगली जानवर लाकर भी छोड़े जा सकते हैं। लेकिन इससे पहले स्थानीय लोगों और जन प्रतिनिधियों को विश्वास में लिया जाएगा।"

उन्होंने बताया कि रालामंडल अभयारण्य में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तितली उद्यान भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही, अभयारण्य की पहाड़ी से नजदीकी देवगुराड़िया पहाड़ी तक केबल कार चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।

वन मंत्री ने रालामंडल अभयारण्य में इतिहास दीर्घा का उद्घाटन भी किया। रालामंडल पहाड़ी के शिखर पर इंदौर के पूर्व होलकर शासकों की वर्ष 1905 में निर्मित शिकारगाह में यह दीर्घा बनाई गई है। इसमें होलकर कालीन इतिहास के साथ ही इंदौर की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले अलग-अलग सामान और चित्र संजोए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू