लाइव न्यूज़ :

केरल में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत सौ रुपये प्रति लीटर के पार

By भाषा | Updated: June 7, 2021 17:43 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात जून महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के बाद सोमवार को केरल में भी ‘प्रीमियम’ पेट्रोल की कीमत सौ रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गई। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, इडुक्की, पलक्क्ड़, वायनाड और कासरगोड जिलों में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें शतक तक पहुंच गई।

राज्य की राजधानी में प्रीमियम पेट्रोल 101.14 रुपये प्रति लीटर बिका तो वहीं उत्तर वायनाड में इसका दाम 100.24 रुपये प्रति लीटर रहा। सूत्रों के अनुसार, माल ढुलाई की दरें अलग होने के चलते विभिन्न जिलों में पेट्रोल की कीमत अलग होती है।

उन्होंने बताया कि राज्य में सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 28 पैसे की वृद्धि की गई थी। सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की युवा इकाई ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने पेट्रोल और डीजल में कीमतों में वृद्धि के विरोध में आज यहां प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू