लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की जिला अदालतों में महामारी की वजह से समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश

By भाषा | Updated: May 15, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से जिला अदालतों में निर्धारित समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश करने का फैसला किया है।

रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय ने फैसला किया है कि मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालतों को छोड़कर दिल्ली में जिला अदालत ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए 17 मई से तीन जून तक बंद रहेंगी।

इसने यह भी कहा कि मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालतें अवकाश के तहत 17 मई से 27 मई तक बंद रहेंगी।

पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार जिला अदालतों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 14 जून से शुरू होकर 30 जून तक रहता।

उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि जिला अदालतों में 17 मई से तीन जून के बीच सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई 14 जून से 30 जून के बीच होगी।

इसने यह भी कहा कि जिला अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से काम करने की मौजूदा प्रणाली 30 जून तक जारी रहेगी।

उच्च न्यायालय कार्यालय आदेश में यह भी निर्देश दिया गया है कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और प्रधान न्यायाधीश (परिवार अदालत) सुनिश्चित करेंगे कि स्थिति के सुधरने तक न्यूनतम कर्मियों को ही भौतिक रूप से बुलाया जाए और ज्यादातार कर्मियों को अनिवार्य रूप से घर से काम करने दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल