लाइव न्यूज़ :

देखमुख के खिलाफ प्रारंभिक जांच: सीबीआई ने दस्तावेजों और बयानों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:36 IST

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैल सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के आरोपों में चल रही अपनी प्रारंभिक जांच (पीई) के दौरान एकत्रित दस्तावेजों और बयानों की शनिवार को समीक्षा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बंबई उच्च न्यायालय ने समयबद्ध तरीके से पीई पूरी करने का आदेश दिया है। ऐसे में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच के दौरान ऐसी कार्ययोजना को अपनाने की तैयारी कर रहा है जिसके तहत एजेंसी के दल ने सभी दस्तावेजों और बयानों का अध्ययन किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोप गंभीर और संवेदनशील प्रकृति के हैं, इसलिए सीबीआई के दल ने शनिवार को दस्तावेजों और बयानों की समीक्षा की।’’

सीबीआई ने अब तक परमबीर सिंह, निलंबित एपीआई सचिन वाजे, डीसीपी राजू भुजबल, एसीपी संजय पाटिल, मामले में याचिकाकर्ता वकील जयश्री पाटिल और होटल मालिक महेश शेट्टी से पूछताछ की है।

वाजे इस समय एनआईए की हिरासत में हैं।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के पास एक एसयूवी गाड़ी में 25 फरवरी को विस्फोटक मिलने के मामले में जांच कर रहा है।

वाजे ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की कथित हत्या के मामले में भी जांच के दायरे में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल