लाइव न्यूज़ :

नैनीताल के ग्रामीण इलाकों में गर्भवती महिलाएं डोली में अस्पताल आएंगी

By भाषा | Updated: December 3, 2020 18:18 IST

Open in App

नैनीताल, तीन दिसंबर जिले के पहाडी इलाकों से निकटवर्ती अस्पताल तक पहुंचने के लिए मीलों का सफर पैदल तय करने की गर्भवती महिलाओं की विवशता को देखते हुए प्रशासन ने उनके लिए डोली सेवा की शुरूआत की है ।

नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बंसल ने हाल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पहाडी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए निकटवर्ती सडक या अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 500 डोलियों की व्यवस्था करने की खातिर 10 लाख रूपये की राशि जारी की ।

डोलियों की व्यवस्था खासतौर पर नैनीताल जिले के पहाडी विकास खंडों— धारी, रामगढ, ओखलकांडा, बेतालघाट और भीमताल के लिए की गयी है ।

इसी नयी शुरूआत से नैनीताल उत्तराखंड का ऐसा पहला जिला बन गया है जहां ग्रामीण महिलाओं की परेशानी का हल निकालने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है ।

जिलाधिकारी बंसल अक्सर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में पैदल चलकर जाते हैं और मेडिकल आपात स्थिति के समय ग्रामीणों की असुविधा के बारे में भली-भांति समझते हैं ।

बंसल ने कहा कि अस्पताल में कुछ धनराशि हमेशा अलग से रखी जाएगी और गर्भवती महिला को डोली में अस्पताल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति को दो हजार रूपये भी दिए जाएंगे ।

डोली सेवा उन गांवों में उपलब्ध होगी जो निकटवर्ती सडक से एक किलोमीटर से ज्यादा दूर होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू