लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में गर्भवती महिला की हत्या

By भाषा | Updated: November 29, 2020 14:46 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 29 नवंबर चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला गांव में रविवार तड़के घर में सोते समय धारदार हथियार से एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गयी।

रैपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुशील चन्द्र शर्मा ने बताया कि खजुरिहा कला गांव में रविवार तड़के घर में सोते समय रामराज की पत्नी संगीता (28) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी।

एसएचओ के मुताबिक वह चार माह की गर्भवती थी और उसके एक तीन साल का बेटा भी है। उन्होंने बताया कि सुबह खून से लथपथ उसका शव घर के अंदर चारपाई पर पाया गया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में उसके पति ने परिवार की एक महिला और गांव के एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है, लेकिन हत्या का कारण नहीं बताया है।

शर्मा ने बताया कि वारदात के समय महिला का पति घर में दूसरे कमरे में था और सुबह पुलिस के सामने उसने कई बार बयान बदले हैं।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया, मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह