लाइव न्यूज़ :

इलाज न मिलने पर गर्भवती आदिवासी महिला की मौत

By भाषा | Updated: October 24, 2021 18:28 IST

Open in App

जव्हार (महाराष्ट्र), 24 अक्टूबर महाराष्ट्र में पालघर के जव्हार में कथित तौर पर चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में 35 वर्षीय एक गर्भवती आदिवासी महिला की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि धाबेरी की रेखा पोटिंडा को शनिवार दोपहर को प्रसव पीड़ा हुई और उसे सबसे पहले साखरसेठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पतंगशाह मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि वहां से उसे शाम को नासिक सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही बच्चे की गर्भ में मौत हो गयी और शनिवार देर रात करीब एक बजे महिला की भी मौत हो गयी।

पालघर जिला परिषद के सीईओ सिद्धराम सालीमथ ने कहा कि वह इस घटना से दुखी हैं और वह जिला तथा तालुक स्वास्थ्य अधिकारियों से इसके बारे में पूछताछ करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां