लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में वन्यजीव अभयारण्य में गर्भवती बाघिन की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:51 IST

Open in App

नागपुर, 22 नवंबर महाराष्ट्र के उमरेड पावनी करहांडला वन्यजीव अभयारण्य में एक गर्भवती बाघिन मृत पाई गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

पेंच टाइगर रिजर्व के फील्ड निदेशक रविकिरन गोवेकर ने एक बयान में कहा कि तीन से चार साल की आयु की बाघिन का शव अभयारण्य के तास बीट के 1452/1 कंपार्टमेंट में मिला।

उन्होंने कहा, ''यह जगह जंगल में काफी अंदर है और सबसे नजदीकी गांव यहां से तीन किलोमीटर दूर है। शव लगभग 50 मीटर तक घसीटा हुआ पाया गया है। शव का बायां हिस्सा खाया हुआ है। पसलियां टूटी हुई हैं। गर्दन पर खरोंच के निशान हैं। करीब सात-आठ हफ्ते के चार भ्रूण मृत मिले हैं।''

अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल का नजारा जैसे कि खून के धब्बे, पशुओं के पैरों के कई निशान, शरीर के बाल इत्यादि जानवरों की आपसी लड़ाई की ओर इशारा करते हैं और प्रथम दृष्ट्या यही मौत का कारण प्रतीत होती है।

उन्होंने कहा, ''इस व्यस्क बाघिन को पिछली पी-IV कवायद के दौरान पकड़ा गया था। उमरेड पावनी करहांडला में यह नयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों