लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती किशोरी की मौत

By भाषा | Updated: January 10, 2021 13:06 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 10 जनवरी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली मानसिक रूप से कमजोर 15 वर्षीय कथित दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ पिछले साल जून में दुष्कर्म के आरोप में बनवारी नामक युवक पर मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है।

कुमार ने बताया कि गर्भवती किशोरी की गत बृहस्पतिवार की रात अचानक तबीयत खराब हुई और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संक्रमण के कारण गर्भवती किशोरी की मौत होने की बात सामने आई है। बहरहाल, बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

किशोरी के पिता ने बताया कि चार दिसंबर को उनकी बेटी को अचानक उल्टी होने लगी। जांच कराने पर पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है। पत्नी ने बेटी से बात की तो उसने बताया कि बनवारी नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही धमकी भी दी थी कि इस कृत्य के बारे में घर में किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार डालेगा।

लड़की के पिता ने कहा कि तबीयत खराब होने पर उसने अपनी बेटी का गर्भपात कराने की प्रशासन से अनुमति मांगी लेकिन अनुमति नहीं मिली। डॉक्टर ने भी पुलिस का मामला और ज्यादा दिन का गर्भ होने की वजह से गर्भपात करने से मना कर दिया था।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉक्टर सुबोध शर्मा ने बताया कि किशोरी को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार होने के बजाय हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। बचाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो अधिनियम की धाराओं में गत चार दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। छह दिसंबर को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos