लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जांच केंद्रों पर लगेगा कोविड टीका

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त दिल्ली में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को उन क्लीनिकों पर ही कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा जहां वे प्रसव से पूर्व या बच्चे के जन्म के बाद जांच कराने के लिए जाती हैं। दिल्ली सरकार ने एक आधिकारिक आदेश में यह बात कही।

इसका मतलब हुआ कि स्तनपान कराने वाली महिलाएं उन केंद्रों पर भी टीका लगवा सकेंगी जहां वे अपने बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए जाती हैं।

आदेश में कहा गया कि इन केंद्रों पर सीधे पहुंचकर कोविन पोर्टल के माध्यम से टीका लगवाया जा सकेगा। इसमें कहा गया कि कोविन पर इन सत्रों के आयोजन के लिए टीकाकरण करने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने कहा था कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उन्हें पहले अपने बच्चों के टीकाकरण के लिए और फिर अपने टीकाकरण के लिए बाहर निकलना होगा और कोविन पोर्टल पर पंजीकरण संबंधी समस्या का भी सामना करना होगा।

उन्होंने ट्वीट किया कि आयोग की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर स्तनपान कराने वाली माताओं को बच्चों के टीकाकरण केंद्रों पर ही कोविड टीका लगवाने की अनुमति दी है। अब उन्हें अलग से जाना नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?