लाइव न्यूज़ :

दीवार के मलबे में दबकर गर्भवती युवती की मौत, मां-बेटी घायल

By भाषा | Updated: September 14, 2021 11:33 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 14 सितंबर फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सातो गांव में बारिश के दौरान एक घर की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर दलित परिवार की एक गर्भवती युवती की मौत हो गयी जबकि उसकी मां व छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हैं।

असोथर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयचंद भारती ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की देर रात सातो गांव में बारिश के दौरान रामदास के घर की कच्ची दीवार ढह गई। उसके मलबे में दबकर उसकी गर्भवती बेटी संगीता (28) की मौके पर मौत हो गयी और उसकी पत्नी ननकी (50) व छोटी बेटी रीता (18) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि संगीता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर हादसे की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है, ताकि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष के तहत सरकारी आर्थिक मदद मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे