लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में गर्भवती हथिनी की मौत

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:32 IST

Open in App

उधगमंडलम (तमिलनाडु), 25 मई तमिलनाडु में पर्वतीय नीलगिरि जिले के सिंगारा वन क्षेत्र में 15 वर्षीय गर्भवती हथिनी मृत पायी गयी। वन विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार देर रात को एक बाघ ने हथिनी पर हमला किया था।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कुछ अधिकारी पशु चिकित्सकों के साथ मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे और आचाकरई गांव के प्रधान और एक गैर-सरकारी संगठन के प्रतिनिधि की मौजूदगी में हथिनी का पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम के दौरान हथिनी के गर्भवती होने का पता चला।

सूत्रों ने बताया कि हथिनी के दोनों दांत भी मौजूद थे।

वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि नमी के कारण जमीन पर फिसलन से हथिनी अपना संतुलन खोकर गिर गई होगी और खड़ा होने की कोशिश के दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया होगा।

सूत्रों ने कहा कि आसपास लगे कैमरों से बाघ की मौजूदगी का पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र