लाइव न्यूज़ :

केरल में गर्भवती हथिनी को शरारती तत्वों ने खिलाया पटाखे से भरा अनानास, हुई दर्दनाक मौत

By स्वाति सिंह | Updated: June 3, 2020 11:12 IST

केरल में एक गर्भवती हथिनी की मौत हो गई। यहां कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था। अनानास मादा हाथी के मुंह में फट गया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के मलप्पुरम में हुई अमानवीय घटना सामने आई है शरारती तत्वों ने एक गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया।

तिरुवनंतपुरम: केरल में एक हथिनी के साथ अमानवीय घटना सामने आई जब कुछ लोगों ने उसे पटाखों से भरा अनानास खिला दिया। पटाखे हथिनी के मुंह में फट गए और गर्भवती मादा हाथी की मौत हो गई। यह घटना वन विभाग के एक अधिकारी ने तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट कीं। बता दें कि शिकारी इसी तरीके से जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही वायरल हो गईं और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

रेस्क्यू टीम में शामिल मोहन कृष्णन ने फेसबुक पर लिखा, मादा हाथी खाने की तलाश में जंगल से पास के गांव में पहुंच गई थी। यहां वह इधर-उधर घूम रही थी। इसके बाद उसे कुछ लोगों ने पटाखे भरे अनानास खिला दिए। मोहन कृष्णन आगे लिखा, 'पटाखे इतने असरदार थे, कि उसका मुंह और जीभ बुरी तरह से जख्मी हो गए। वह खाने की तलाश में पूरे गांव में भटकती रही। दर्द के चलते वह कुछ खा भी नहीं सकी। मादा हाथी ने घायल होने के बावजूद किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, किसी पर हमला भी नहीं किया। वह बहुत सीधी और शांत थी।' 

उन्होंने लिखा, 'मादा हाथी खाने की खोज में वेल्लियार नदी तक पहुंच गई क्योंकि उसके पेट में बच्चा था। वो पानी में खड़ी हो गई। पानी में मुंह डालने से उसे थोड़ा आराम भी मिला।

घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम हथिनी को लेकर आई। हालांकि, कुछ देर बाद ही हथिनी ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि पटाखे उसके मुंह में फट गए जिससे मुंह और जीभ बुरी तरह से जख्मी हो गए। दर्द के कारण वह कुछ खा नहीं पा रही थी। उसके पेट में पल रहे बच्चे को भी कुछ नहीं मिल पा रहा था। उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया