लाइव न्यूज़ :

गर्भवती को तीन सरकारी अस्पतालों में नहीं मिला इलाज, मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया मामला

By भाषा | Updated: September 18, 2021 14:12 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 सितंबर केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने उस गर्भवती महिला को तीन सरकारी अस्पतालों द्वारा इलाज देने से इनकार करने की खबर पर स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया है जिसके बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गयी थी।

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, पड़ोसी कोल्लम जिले के कल्लुआथुक्कल की रहने वाली आठ माह की गर्भवती मीरा असहज महसूस होने पर अपने गृह जिले में इलाज के लिए दो अस्पतालों में गयी थी और फिर उसके बाद यहां श्री अवित्तम तिरुनल अस्पताल भी गयी थी लेकिन प्राधिकारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया।

मानवाधिकार आयोग ने यहां एक बयान में कहा कि उसे आखिरकार कोल्लम में सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया और उसका प्रसव कराया गया तो यह पता चला कि बच्चे की छह दिन पहले ही मौत हो गयी।

आयोग के सदस्य वी के बीना कुमारी ने कोल्लम जिला चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की जांच करने को कहा है और साथ ही यह जांच करने को भी कहा कि किन परिस्थितियों के तहत महिला को सरकारी अस्पताल में इलाज देने से इनकार कर दिया गया।

बयान में कहा गया है कि जांच रिपोर्ट तीन हफ्तों के भीतर सौंपनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह