लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में मंगलवार से फिर से शीतलहर आने का पूर्वानुमान: आईएमडी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 18:23 IST

Open in App

भोपाल, 27 दिसंबर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि मध्यप्रदेश विशेषकर राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में 29 दिसंबर से इस महीने में दूसरी बार शीतलहर आने का पूर्वानुमान है ।

आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी के साहा ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्से में पिछले सप्ताह ठंड का प्रकोप देखा गया था , हालांकि पिछले कुछ दिनों में ठंड थोड़ी थम गई थी और न्यूनतम तापमान में कुछ हद तक बढ़ोतरी हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में विशेष रूप से पश्चिमी भागों में मंगलवार से इस महीने दूसरी बार शीतलहर चलने की संभावना है। ये स्थितियां उसके बाद अगले तीन से चार दिनों तक जारी रह सकती हैं।’’

साहा ने बताया, “पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी भारत में बर्फबारी हुई है। इससे मंगलवार तक मध्यप्रदेश में सर्द हवाएं आने वाली हैं। लेकिन राज्य में लंबे समय तक शीतलहर चलने की उम्मीद नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह अत्यधिक शीतलहर की संभावना नहीं है ।

साहा ने कहा कि अगर पारा औसत न्यूनतम तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है तो उस दिन को शीत लहर का दिन कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में (शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक)

मध्यप्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया।

साहा ने कहा कि आईएमडी के मध्यप्रदेश के कुल 30 स्टेशन में से 22 में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग