लाइव न्यूज़ :

कोरोना के कारण ऋण के भुगतान पर रोक के लिए प्री-स्कूल संगठन न्यायालय पहुंचा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून प्री-स्कूलों के एक संगठन ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर केंद्र और रिजर्व बैंक को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि कोरोना की लहर थमने तक ऐसे संस्थानों को "सावधि ऋण के भुगतान पर ब्याज मुक्त रोक’ लगायी जाए और उनकी ईएमआई (मासिक किस्त) को टाल दिया जाए।

इंडियन काउंसिल ऑफ अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर्स एंड इंस्टीट्यूशंस (आईसीईसीईआई) ने एक जनहित याचिका दायर कर यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि ऐसे संस्थानों द्वारा लिए गए ऋण की ईएमआई का कोरोना की दूसरी लहर के कारण भुगतान नहीं किए जाने के आधार पर गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) नहीं घोषित किया जाए। इस संगठन के सदस्यों में पेशेवर लोगों के अलावा विभिन्न समूह, प्री और प्ले स्कूल सदस्य शामिल हैं।

इस याचिका में दलील दी गयी है कि वे नियमित स्कूलों की तरह बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देकर पैसे नहीं अर्जित कर रहे हैं।

वकील रोहित पाण्डेय के जरिए दायर याचिका में कहा गया है कि डिजिटल तरीके से बच्चों को पढ़ाई करा रहे अन्य स्कूलों के विपरीत, ये संस्थान बच्चों को इस तरीक से शिक्षा नहीं मुहैया करा रहे हैं और इसलिए उन्हें पैसे नहीं मिल रहे हैं।

याचिका में पिछले साल रिजर्व बैंक द्वारा जारी अधिसूचनाओं का भी उल्लेख किया गया है जिनमें ऋण लेने वालों को मासिक किस्त के भुगतान में राहत दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos