लाइव न्यूज़ :

केरल में टीवी, इंटरनेट सुविधाओं से वंचित बच्चों को प्री-स्कूल किट वितरित की जाएंगी: मंत्री

By भाषा | Updated: July 4, 2021 19:33 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार जुलाई केरल की स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री वीणा जॉर्ज ने रविवार को कहा कि टीवी या इंटरनेट सुविधाओं से वंचित प्री-स्कूल बच्चों को गतिविधि पुस्तकें, चार्ट पेपर और क्रेयॉन युक्त किट प्रदान की जाएंगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी शिक्षा बाधित न हो।

मंत्री ने कहा कि राज्य भर में 14,102 बच्चों को ये किट वितरित की जाएंगी। मंत्री ने यहां पथानमथिट्टा जिले के कुलशेखरपति में एक बच्चे को एक किट सौंपकर इस पहल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन किट का वितरण पूरा कर लिया जाएगा।

शुरुआत में महिला एवं बाल विकास विभाग ने जून 2020 से विक्टर्स चैनल के माध्यम से एक कार्यक्रम- 'किलिकोंचल' शुरू किया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चों की प्री-स्कूल शिक्षा कोविड महामारी के दौरान बाधित न हो। कार्यक्रम का दूसरा चरण 2021 में शुरू हुआ।

उन्होंने कहा कि हालांकि, यह पाया गया कि कई बच्चे कार्यक्रम नहीं देख सके क्योंकि उनके पास घर पर इंटरनेट या टीवी की सुविधा नहीं थी या पर्याप्त सिग्नल न पहुंच पाने के कारण वे इसे नहीं देख सके। मंत्री ने कहा कि इसलिए, विभाग प्री-स्कूल के बच्चों को किट प्रदान करने की योजना लाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां