लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:06 IST

Open in App

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) 24 मई उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले में सितारगंज-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के गुलरिया जाफर गांव का निवासी पीआरडी जवान मनीराम (46) रविवार रात अपने साथी प्रभु दयाल के साथ ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। रास्ते में हरिद्वार-सितारगंज राजमार्ग पर निसरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे मनीराम की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी प्रभु दयाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे ओमपाल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?