लाइव न्यूज़ :

स्टेन स्वामी की अंत्येष्टि से पहले मुंबई के चर्च में प्रार्थना सभा की गई

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:40 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता एवं जेसुइट पादरी स्टेन स्वामी की अंत्येष्टि से पहले मंगलवार को यहां उपनगर बांद्रा के सेंट पीटर्स चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वामी (84) न्यायिक हिरासत में थे और सोमवार दोपहर बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वहां उनका कई बीमारियों का इलाज चल रहा था।

वह एल्गार परिषद मामले में मेडिकल आधार पर जमानत का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय में मेडिकल आधार पर जमानत याचिका दायर की थी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा लागू कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में कम संख्या में लोग उपस्थित थे। प्रार्थना सभा में कई लोग, पादरी और उनके (स्वामी के) परिवार के कुछ सदस्य डिजिटल माध्यम से शरीक हुए।

उनका शव एक खुले ताबूत में रखा हुआ था, ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। इस मौके पर चर्च में तीन पादरी और होली फैमिली अस्पताल के प्रशासक भी मौजूद थे।

चर्च अधिकारियों ने बताया कि स्वामी के शव का दाह संस्कार औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मुंबई में किया जाएगा और उनकी अस्थियों को झारखंड में रांची और जमशेदपुर ले जाया जाएगा। स्वामी झारखंड में ही रहते थे।

प्रार्थना सभा में फादर जो जेवियर और फादर फ्रेजर मासकारेनहैज भी उपस्थित थे, वे स्वामी के सहयोगी थी। उन्होंने स्वामी को याद करते हुए उन्हें एक साहसी और निडर व्यक्ति बताया। फादर जो ने कहा, ‘‘जब वह (स्वामी) झारखंड के चाईबाास में अध्ययन कर रहे थे तभी उन्हें आदिवासियों से लगाव हो गया था। 1971 में उन्होंने झारखंड में आदिवासियों के लिए काम करना शुरू किया था। उन्होंने आदिवासियों और हाशिये पर मौजूद लोगों के लिए पांच दशक तक काम किया तथा उनके लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया ’’

उल्लेखनीय है कि स्वामी को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एल्गार परिषद मामले के सिलसिले में अक्टूबर 2020 में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत रांची से गिरफ्तार किया था। उन्हें नवी मुंबई स्थित तलोजा केंद्रीय कारागार में रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब