लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज: गिनीज बुक में दर्ज हो सकती है नैनी सेंट्रल जेल की दीवार, जानिए क्या है वजह

By भाषा | Updated: December 2, 2018 23:21 IST

Open in App

अगले महीने यहां लगने जा रहे कुंभ मेले में देश विदेश से आने वाले लोगों के मन में प्रयागराज की अमिट छाप छोड़ने के लिए 'पेंट माई सिटी' परियोजना के तहत यमुना पार नैनी सेंट्रल जेल की दीवार पर कुंभ की संपूर्ण कथा उकेरी जा रही है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है. दरअसल इस दीवार को गिनीज बुक में दर्ज कराने के लिए राज्य सरकार को जेल के मुख्य द्वार की बाहरी दीवार पर 20,000 वर्ग फुट क्षेत्र को इस परियोजना में शामिल करना होगा जिसका प्रस्ताव शासन के पास भेजा जा चुका है. इस पर मंजूरी मिलने का इंतजार है.

कुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि शेष बची दीवार पर पेंटिंग का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन इस पर अभी मंजूरी नहीं मिली है. नैनी सेंट्रल जेल के डीआईजी बी.आर. वर्मा का कहना है कि पूरी उम्मीद है कि सरकार बाकी बची दीवार को 'पेंट माई सिटी' परियोजना में शामिल कर लेगी क्योंकि इससे जेल की दीवार गिनीज बुक में दर्ज हो जाएगी. अभी बाहरी दीवार पर 54,000 वर्ग फुट क्षेत्र में पेंटिंग की जा रही है.

इस कार्य के मार्गदर्शक सत्यचिता नंद ने कहा, यदि सरकार ने बाकी बची दीवार के लिए भी मंजूरी प्रदान की तो हमारी योजना उस दीवार पर उन शहरों की चित्रकारी करने की है जहां कुंभ मेले का आयोजन होता है. इनमें हरिद्वार, नासिक, उज्जैन और प्रयागराज शामिल हैं. छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन कर रहे प्रभाकर साहू ने बताया कि यह कलाकृतियां वाटर प्रूफ पेंट से बनाई जा रही हैं. पेंट बनाने वाली कंपनी ने इस पेंट पर पांच साल की गारंटी दी है. यानी पांच साल यह पेंटिंग जस की तस बनी रहेगी.

इस परियोजना पर चार क्विंटल प्रीमियर, चार क्विंटल व्हाइट कलर और चार क्विंटल अन्य कलर का उपयोग हो रहा है. देवताओं से संबंधित तस्वीरें नैनी सेंट्रल जेल की दीवार पर पिछले 25 दिनों से पेंटिंग का कार्य इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीएफए के विद्यार्थी कर रहे हैं और इन विद्यार्थियों की तीन टीमों में आठ छात्राएं भी शामिल हैं. इन छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन कर रहे सत्यचिता नंद ने बताया कि जेल की दीवार पर की जा रही पेंटिंग में सुर संग्राम से लेकर देवों की विष्णु से वार्ता, समुद्र मंथन, उसमें से निकली वस्तुएं, भगवान शंकर द्वारा विषपान सहित कुल 22 तस्वीरों को उकेरा जा रहा है.

टॅग्स :इलाहाबादउत्तर प्रदेशकुंभ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां