लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज: इफको के फूलपुर संयंत्र में गैस रिसाव की चपेट में आने से दो की मृत्यु, 16 अन्य प्रभावित

By भाषा | Updated: December 23, 2020 16:16 IST

Open in App

दिल्ली/ प्रयागराज, 23 दिसंबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में फूलपुर स्थित इफको के उर्वरक संयंत्र में अमोनिया गैस के रिसाव की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। कंपनी ने बुधवार को बताया कि हालांकि, रिसाव को जल्द रोक दिया गया और कुछ ही समय में स्थिति सामान्य हो गई।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि गैस रिसाव से 16 अन्य कर्मचारी प्रभावित हुए और इनमें से तीन संविदा कर्मियों समेत 14 लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इन सभी की हालत स्थिर है।

इफको ने कहा, ‘‘हमारे आपात प्रतिक्रिया समूह, अग्निशमन, सुरक्षा टीम और संयंत्र परिचालन करने वाले कर्मचारियों ने बहादुरी से काम किया और रिसाव को एक छोटे इलाके तक ही सीमिति किया और कुछ समय में ही स्थिति सामान्य हो गई।’’

कंपनी ने कहा कि कार्यकारी निदेशक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच समिति बनाई गई है जो मंगलवार रात को हुई इस घटना के कारण का पता करेगी।

इफको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक यूएस अवस्थी ने कहा, ‘‘ हम कल रात करीब साढे़ दस बजे प्रयागराज के फूलपुर अमोनिया यूरिया संयंत्र में यांत्रिकी खराबी की वजह से हुई दुर्भाग्यपूर्ण पर घटना पर खेद जताते हैं। हमारे कर्मचारियों ने बहादुरी से स्थिति का सामना किया।’’

इफको ने बयान में कहा कि हादसा उस समय हुआ जब अमोनिया प्लंजर पंप अचानक टूट कर अलग हो गया और अमोनिया गैस का भारी रिसाव होने लगा।

इफको फूलपुर के जनसंपर्क अधिकारी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि घटनास्थल पर ड्यूटी पर तैनात सहायक प्रबंधक वीपी सिंह और उप प्रबंधक अभय नंदन कुमार भी अमोनिया गैस रिसाव की चपेट में आ गए और उन्हें शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इफको ने बताया कि 13 अन्य कर्मचारी और तीन संविदा कर्मी भी गैस रिसाव से प्रभावित हुए हैं।

कंपनी ने बताया कि छह मरीजों का प्रयागराज के अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 10 मरीजों का फूलपुर के कस्बे ही इलाज किया जा रहा है।

बयान के मुताबिक दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि अन्य 14 की हालत स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह