लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज: इफको के फूलपुर संयंत्र में गैस रिसाव की चपेट में आने से दो की मृत्यु, 12 अन्य प्रभावित

By भाषा | Updated: December 23, 2020 14:22 IST

Open in App

प्रयागराज, 23 दिसंबर जिले के गंगापार फूलपुर स्थित इफको यूरिया संयंत्र में मंगलवार रात अमोनिया गैस के रिसाव की चपेट में आने से इफको के दो अधिकारियों की मृत्यु हो गई, जबकि रिसाव से प्रभावित 12 अन्य कर्मचारियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इफको फूलपुर के जनसंपर्क अधिकारी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10:15 बजे यूरिया-1 संयंत्र में अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा जिससे वहां अफरातफरी मच गई और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ड्यूटी पर तैनात सहायक प्रबंधक वीपी सिंह और उप प्रबंधक अभय नंदन कुमार भी अमोनिया गैस की चपेट में आ गए और उन्हें शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रभावित बाकी 12 लोग अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। इफको प्रबंधन इस घटना की वजह का पता लगा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos