लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज : सावित्री बाई फुले ने गोहरी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:10 IST

Open in App

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 30 नवंबर बहराइच से भाजपा की सांसद रहीं और वर्तमान में कांशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री बाई फुले ने प्रयागराज में फाफामऊ के एक गांव में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग मंगलवार को की।

यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कि इस घटना में नामजद लोगों से केवल पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है जो सही जानकारी नहीं दे पा रहा है।

उन्होंने कहा, “आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लग रहा है कि यह कहीं ना कहीं साजिश के तहत हो रहा है। मैं इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग के साथ मुख्यमंत्री, गृह सचिव और डीजीपी से मिलूंगी।”

गोहरी हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “जिस तरह से प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, उसे देखकर लगता है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार संविधान के आधार पर ना चलकर मनुस्मृति के आधार पर चल रही है।”

सावित्री बाई फुले ने कहा कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। लोग न्याय पाने के लिए थाने पर जाते हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिलता। इससे लगता है कि यह सरकार आतंक फैलाने वाले लोगों को संरक्षण देती है।

उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर की रात दलित परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

इस घटना के बाद 26 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार की महिलाओं का दुख साझा किया और इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने भी इस घटना को लेकर योगी सरकार की आलोचना की थी।

इस मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी राम केवल पटेल और हेड कांस्टेबल सुशील सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं, गत रविवार को पवन सरोज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। दलित परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में आरोपी 11 लोगों में से चार लोगों को एक पुराने मामले में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह मामला मृतक फूलचंद के भाई ने सितंबर 2021 में आकाश सिंह, अभय सिंह, मनीष सिंह और रवि सिंह के खिलाफ दर्ज कराया था। चारों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और गाली गलौज करने के लिए अनुसूचति जाति/अनुजाति जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू