लाइव न्यूज़ :

“गोहरी हत्याकांड के लिए प्रयागराज पुलिस पूरी तरह से जिम्मेदार”

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:21 IST

Open in App

प्रयागराज, आठ दिसंबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या के लिए पूरी तरह से जिले की पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए भारतीाय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी हरीश चंद्रा ने कहा कि यदि पुलिस ने 2019 और 2020 में की गई शिकायत पर कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं घटती।

संवाददाताओं से यहां बातचीत में चंद्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जिन लोगों को नामजद किया गया, पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बजाय दूसरे लोगों को पकड़ रही है।

उन्होंने कहा कि इस घटना की पड़ताल के लिए राष्ट्रीय दलित न्याय आंदोलन, भारत जन ज्ञान विज्ञान समिति, डायनेमिक एक्शन ग्रुप के तत्वावधान में तथ्यान्वेषी दल घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें तथ्यों से अवगत कराया।

चंद्रा ने बताया कि वर्ष 2020 में फूलचंद और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया । उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद, 21 सितंबर 2021 को पउसके घर में घुसकर मारपीट की गई और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई जिसकी प्राथमिकी दर्ज हुई, लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की

उन्होंने कहा कि इस घटना की पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है, इसलिए इस घटना की सीबीआई से जांच कराने की जरूरत है और घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos