लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज मंडल ने प्लेटफार्म टिकट का मूल्य बढ़ाकर 50 रुपये किया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 21:03 IST

Open in App

प्रयागराज, नौ मार्च कोरोना के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए कुछ रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य अस्थायी रूप से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज मंडल के सात प्रमुख स्टेशनों- प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज– छिवकी, इटावा, टूण्डला और अलीगढ़ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्लेटफ़ॉर्म टिकट के मूल्य में वृद्धि एक अस्थायी उपाय है और यात्रियों की सुरक्षा तथा स्टेशनों पर भीड़-भाड़ को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा शुरू की गई एक स्थानीय गतिविधि है। प्लेटफार्म टिकट के मूल्य में यह वृद्धि 30 जून, 2021 तक लागू रहेगी।

सिंह ने कहा कि आम तौर पर त्योहार के मौसम और मेला आदि के दौरान प्लेटफॉर्म टिकट के मूल्य में वृद्धि की जाती है और धीरे-धीरे इसे वापस ले लिया जाता है, इस बार कोविड का प्रसार रोकने और केवल जनता के हित में यह निर्णय लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित