WATCH: अरे ये कुंभ का कोई मतलब है? एकदम फालतू है महाकुंभ?, लालू प्रसाद ने दिया विवादित बयान, वीडियो
By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2025 17:24 IST2025-02-16T17:05:07+5:302025-02-16T17:24:21+5:30
Prayagraj Mahakumbh 2025: भगदड़ में मरने वाले बिहार के लोगों और घायलों की सही संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

photo-ani
Prayagraj Mahakumbh 2025: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हुई 18 लोगों की मौत पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है। रविवार को मीडिया ने जब लालू यादव से इसको लेकर सवाल पूछा तो वह भड़क गए और कहा कि कुंभ का कोई मतलब है? एकदम फालतू है महाकुंभ। उन्होंने कहा कि रेलवे की गलती से यह घटना हुई है और रेलवे की लापरवाही की वजह से इतने लोगों की जान चली गई है। रेल मंत्री को इस घटना की जिम्मेवारी लेनी चाहिए। लालू के इस बयान को लेकर सियासी पलटवार शुरू हो गया है। जदयू ने लालू यादव को कुंभ पर पर सियासत नहीं करने की नसीहत दी है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि सियासत के बजाय कैसे घायलों को और मृतकों के परिवार की मदद कर सकते हैं, इस पर बात करनी चाहिए न कि सियासत करनी चाहिए।
🚨 Lalu Yadav's SHAMEFUL STATEMENT on Maha Kumbh.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) February 16, 2025
"Kumbh ka kya koi matlab hai, faltu hai Kumbh." 😡 pic.twitter.com/c1VkdhFmrz
Lalu Yadav is hurting the sentiments of crores of Hindus for his illegal radical core votebank! pic.twitter.com/7g8ddzfHjT— BALA (@erbmjha) February 16, 2025
‘#Kumbh is #meaningless’: #RJD chief #LaluPrasadYadav sparks row, #blames#Railways for #NewDelhi#stampede | https://t.co/wzoB6LaM0Npic.twitter.com/ZZEv6PpqAU— Economic Times (@EconomicTimes) February 16, 2025
उन्होंने कहा कि जदयू उन परिवारों के साथ खड़ा है जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है। रेल मंत्रालय और भारत सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। दरअसल, प्रयागराज में लगा महाकुंभ मेला अब समाप्ति की ओर है। महाकुंभ के खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में लोगों की भीड़ कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है।
पूरे देश में बड़े से लेकर छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। किसी भी तरह से लोग ट्रेन पर सवार होकर प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं। लोगों की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि उसे संभालना रेलवे के लिए मुश्किल हो गया है। सारी व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
इसी बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर रात ट्रेन पर चढ़ने के लिए होड़ मच गई और इसी दौरान मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। विपक्षी दल इस घटना को लेकर सरकार और रेलवे को जिम्मेवार बता रहे हैं।
बता दें कि प्रयागराज त्रिवेणी में अब तक लगभग 52 करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र कुंभ स्नान कर लिया है। अभी भी लाखों श्रद्धालु हर दिन कुंभ स्नान कर रहे हैं। देश के आम से लेकर विशेष व्यक्ति तक कुंभ स्नान के लिए जाने के लिए आतुर हैं।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने इस घटना को लेकर केंद्र की राजग सरकार पर निशाना साधा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की। पटना में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालू ने कहा, ‘‘बहुत दुखद घटना घटी है... हम सब लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह रेलवे की गलती है।
“कुंभ का कोई मतलब है..फालतू कुंभ”
— News24 (@news24tvchannel) February 16, 2025
◆ RJD सुप्रीमो लालू यादव ने कहा#LaluYadav | Lalu Yadav | #MahaKumbh2025pic.twitter.com/dOcxbgUBZg
Kumbh ka koi matlab nahi, faltu hai Kumbh: Lalu Yadav
Bihar elections aa rahe hai, yaad rakhna Hinduo. pic.twitter.com/YFWYmDc4QY— The Jaipur Dialogues (@JaipurDialogues) February 16, 2025
Patna, Bihar: Regarding RJD leader Lalu Prasad Yadav's call for the resignation of the Railway Minister, Deputy CM Vijay Kumar Sinha says, "Lalu Prasad Yadav does politics over dead bodies. Instead of expressing condolences, he should ask people to remain patient. This mentality… pic.twitter.com/3PzwflzSwN— IANS (@ians_india) February 16, 2025
रेलवे के कुप्रबंधन और लापरवाही की वजह से इतने लोगों की मौत हुई है। इस घटना के बाद केंद्रीय रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।’’ महाकुंभ को लेकर बढ़ती भीड़ के बारे में पूछे जाने पर राजद प्रमुख ने कहा, ‘‘अरे ये सब कुंभ का क्या कोई मतलब है, फालतू है कुंभ।’’ लालू की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार भाजपा के प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा, ‘‘राजद प्रमुख अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं। राजद नेताओं ने हमेशा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है।
Patna, Bihar: Responding to RJD chief Lalu Yadav's remarks on Maha Kumbh, JD(U) MP Sanjay Kumar Jha, says, "It is tragic, and this is a matter of people's faith. People have trust and belief, and making such comments about it is inappropriate..." pic.twitter.com/wZDoJIecZC
— IANS (@ians_india) February 16, 2025
Kumbh Mahakumbh, sab faltu hai (Mahakumbh is nonsense) - Lalu Yadav
I still don't understand why this corrupt has been out on bail for so long. pic.twitter.com/bsZXBNUWuG— Mr Sinha (@MrSinha_) February 16, 2025
#WATCH | Prayagraj, UP | On Former Union Railway Minister and RJD Chief Lalu Prasad Yadav's statement, Shankaracharya of Govardhan Peeth, Swami Shri Adhokshajanand, says, "... I pity the politicians who have such a negative outlook and give disparaging statements. I pray that God… pic.twitter.com/9EBW2BehTy— ANI (@ANI) February 16, 2025
राजद प्रमुख का महाकुंभ को ‘अर्थहीन’ बताने वाला ताजा बयान हिंदू धर्म के प्रति पार्टी की मानसिकता को उजागर करता है। वे (राजद) श्रावण मास में मांसाहारी भोजन करके सनातन धर्म के नियमों की अवहेलना करते हैं।’’
#Delhi: भगदड़ मामले पर बात करते हुए बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने कुंभ को लेकर दे दिया बड़ा बयान.#DelhiStampede#MahakumbhStampede#Mahakumbh#LaluYadav#AajTakSocialpic.twitter.com/4JbZeq7oqr
— AajTak (@aajtak) February 16, 2025
#WATCH | Stampede at New Delhi Railway Station | Patna, Bihar: Former Union Railway Minister and RJD Chief Lalu Prasad Yadav says, "The incident is very unfortunate and I offer my condolences to the victims. This is a mismanagement by the Railway that led to the loss of so many… pic.twitter.com/83icLBvtSm— ANI (@ANI) February 16, 2025