लाइव न्यूज़ :

मदरसे में मौलवी ने बच्चों का किया ब्रेनवॉश, पढ़ाया- 'RSS आतंकी संगठन', IB ने जांच शुरू की

By आकाश चौरसिया | Updated: September 3, 2024 14:18 IST

पुलिस की टीमों को प्रयागराज स्थित मदरसे से जो किताबें मिली हैं, उसका नाम 'आरएसएस देश का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन' है। इसके लेखकर एसएम मुशर्रफ हैं, जो पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक (महाराष्ट्र) रह चुके हैं। फिलहाल इसकी मूल किताब उर्दू भाषा में पब्लिश की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के प्रयागराज से चौंकाने वाली खबर आ रही हैजहां, एक मौलवी पढ़ रहे छात्रों का करता था ब्रेनवॉश अब पुलिस इसके पीछे की पूरी वजह खंगालने की कोशिश कर रही

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित मदरसा में जाली करेंसी छापने के साथ ही अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। वहां की जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम में छापेमारी के दौरान यूपी पुलिस की टीमों को आरएसएस (RSS) से जुड़ी कई किताबें मिली है। मदरसे के प्रिंसिपल मौलवी मोहम्मद तफसीरुल आरीफीन के कमरे में आरएसएस के ऊपर लिखी गई आपत्तिजनक किताबें, तस्वीरें मिलने के बाद मामला ने अलग मोड़ ले लिया है।

पुलिस को मिली किताब के जरिए मदरसा के करीब 70 बच्चों को ब्रेनवॉश किया जाता था। उन्हें पढ़ाया जाता था कि आरएसएस देश का सबसे बड़ा आतंकी संगठन है। खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने अभी आधिकारिक रूप से बोलने से मना कर दिया है। हालांकि, किताबों की बात मान ली है। उन्होंने कहा, मामले की जांच आईबी ने शुरू कर दी है और मदरसा अतरसुइया थाने से महज एक किलोमीटर दूर ही स्थित है।

RSS देश का सबसे बड़ा आतंकी संगठनपुलिस की टीमों को मदरसे से जो किताबें मिली हैं, उसका नाम 'आरएसएस देश का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन' है। इसके लेखकर एसएम मुशर्रफ हैं, जो पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक (महाराष्ट्र) रह चुके हैं। फिलहाल इसकी मूल किताब उर्दू भाषा में पब्लिश की गई थी। यह किताब यूपी पुलिस को मदरसे के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मौलवी तफसीरुल आरीफिन के कमरे में मिली है। तहकीकात करने गई पुलिस को मौलवी के कमरे से कई स्पीड पोस्ट की पर्चियां मिली हैं। पर्चियों के आधार पर पुलिस एड्रेस वेरीफाई कर रही है, जिससे यह पता लग सके कि कहां ये भेजे जाते थे?

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रयागराजup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया