लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज एक्सप्रेस बनेगी 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पहली ट्रेन

By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:51 IST

Open in App

प्रयागराज, 20 नवंबर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की सबसे प्रमुख ट्रेन प्रयागराज- नई दिल्ली विशेष गाड़ी भारतीय रेल की 24 एलएचबी कोचों वाली ऐसी पहली ट्रेन बनने जा रही है जो 25 नवंबर 2020 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से संचालित होगी।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे को 130 किमी प्रति घंटे या इससे अधिक की गति से 100 से अधिक ट्रेनें चलाने का गौरव प्राप्त है। इनमें भारत की सबसे तेज ट्रेन गातिमान एक्सप्रेस और भारतीय रेल की सर्वाधिक औसत गति वाली वंदे भारत एक्सप्रेस वाली ट्रेन भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल करते हुए उत्तर मध्य रेलवे नौ अतिरिक्त जोड़ी ट्रेनों की गति बढ़ा रहा है और ये ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

सिंह ने बताया कि 16 जुलाई 1984 को प्रारंभ हुई प्रयागराज एक्सप्रेस, यात्रियों को गुणवत्तायुक्त यात्रा अनुभव प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे 18 दिसंबर 2016 से 22 कोचों तक बढ़ाया गया और 15 मई 2017 से 23 कोच तक और दो सितंबर 2019 से अधिकतम 24 एलएचबी कोच से युक्त कर दिया गया है।

सिंह ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे में जिन अन्य ट्रेनों की गति में वृद्धि की गई है उनमें मंडुआडीह-नई दिल्ली, लखनऊ-नई दिल्ली, बांद्रा-गोरखपुर, बांद्रा-मुजफ्फरपुर, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली, गोरखपुर-हिसार, सहरसा-नई दिल्ली और रीवा-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र