लाइव न्यूज़ :

भगवान से प्रार्थना सरकार जाए, जनता से अपील सरकार हटाए : अखिलेश

By भाषा | Updated: January 8, 2021 12:55 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), आठ जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार सुबह चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा की और भगवान कामतानाथ के दर्शन किये।

यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा , "यह पवित्र स्थल है। इस पवित्र स्थल से अगर आवाज जाएगी, तो दूर-दूर तक पहुंचेगी। हम भगवान से प्रार्थना करेंगे कि यह सरकार जाए और जनता से अपील है कि जब भी मौका मिले तो सरकार को हटाए।"

बदायूं की हाल की घटना और राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ,‘‘ उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय तक कह चुका है कि यहां 'जंगलराज' है। सबसे ज्यादा फर्जी मुठभेड़ और हिरासत में मौतें यहां हुई हैं।’’

सपा मुखिया ने कहा, " चित्रकूट में आज जो भी विकास दिख रहा है, वह सपा सरकार के समय का है। चार साल में हवाई पट्टी तक नहीं बन पाई। बिजली के तार तक नहीं ठीक हुए। पूरे प्रदेश में बिजली की कटौती की गई और बिजली के बिल बढ़ा दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल