लाइव न्यूज़ :

प्रवीन सिन्हा को सीबीआई का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अतिरिक्त निदेशक प्रवीन सिन्हा को जांच एजेंसी का अगला पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त होने तक कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया है।

गुजरात काडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा को यह जिम्मेदारी ऋषि कुमार शुक्ला के बुधवार को दो साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त होने के बाद दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति की बैठक में सिन्हा को यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश में कहा गया कि सिन्हा तत्काल प्रभाव से एजेंसी के निदेशक पद की जिम्मेदारी देंखेंगे और यह जिम्मेदारी अगले निदेशक की नियुक्ति या अन्य आदेश, जो भी पहले हो, तक उनके पास रहेगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी शुक्ला दो साल का कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए हैं और उनके कार्यकाल में लंदन की अदालत में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को भारत को प्रत्यर्पित करने की अनुमति मिली, उन्हीं के कार्यकाल में भारत को इंटरपोल की महासभा की बैठक की मेजबानी मिली जो वर्ष 2022 में होगी, उसी वर्ष भारत अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब