लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने वाली प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा की पहली नेता

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:20 IST

Open in App

अगरतला, सात जुलाई प्रतिमा भौमिक ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेकर इतिहास रच दिया क्योंकि वह त्रिपुरा की पहली नेता हैं जो केंद्रीय मंत्री बनी हैं। 52 वर्षीय भौमिक का लोकप्रिय नाम ‘प्रतिमा दी’ है।

इससे पहले संतोष मोहन देब और त्रिगुन सेन त्रिपुरा से सांसद चुने गए और केंद्रीय कैबिनेट में शामिल हुए। बहरहाल, वे त्रिपुरा के रहने वाले नहीं थे। देब जहां असम के सिलचर के रहने वाले थे, वहीं सेन पश्चिम बंगाल से थे।

भौमिक की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ट्वीट किया, ‘‘त्रिपुरा के लिए गौरव का क्षण कि प्रतिमा भौमिक जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद् में शामिल हुई हैं।’’

भौमिक पहली बार सांसद बनी हैं और वह पिछले लोकसभा चुनावों में पश्चिम त्रिुपरा लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई थीं। इससे पहले वह भाजपा की त्रिपुरा इकाई की महासचिव थीं। लेकिन सासंद चुने जाने के बाद पद छोड़ दिया और वर्तमान में राज्य इकाई की उपाध्यक्ष हैं।

त्रिपुरा महिला कॉलेज से विज्ञान में स्नातक भौमिक लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहने के बावजूद चर्चाओं से दूर रहना पसंद करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये