पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के मंडी संसदीय सीट पर उपचुनाव लड़ने की संभावना

By भाषा | Updated: August 9, 2021 19:41 IST2021-08-09T19:41:13+5:302021-08-09T19:41:13+5:30

Pratibha Singh, wife of former Chief Minister Virbhadra Singh, likely to contest by-election from Mandi parliamentary seat | पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के मंडी संसदीय सीट पर उपचुनाव लड़ने की संभावना

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के मंडी संसदीय सीट पर उपचुनाव लड़ने की संभावना

शिमला, नौ अगस्त हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह मंडी सीट से उपचुनाव लड़ने के बारे में सोच रही हैं। यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद रिक्त हुई थी।

पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह रविवार को अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह के पेज के जरिए फेसबुक पर लाइव हुईं।

आठ जुलाई को वीरभद्र के निधन के बाद शोक संदेशों के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग उनसे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए मंडी उपचुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनके अनुरोध पर विचार किया जा रहा है और ताजा स्थिति को देखते हुए उचित फैसला लिया जाएगा।’’

प्रतिभा सिंह 10 मिनट से अधिक समय तक फेसबुक पर लाइव रहीं।

मंडी संसदीय सीट के लिए उपचुनाव होना है, क्योंकि भाजपा सांसद शर्मा 17 मार्च को नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास में मृत पाए गए थे।

हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग ने अभी तक उपचुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pratibha Singh, wife of former Chief Minister Virbhadra Singh, likely to contest by-election from Mandi parliamentary seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे