लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़: समाचार चैनल के पत्रकार की दुर्घटना में मौत

By भाषा | Updated: June 14, 2021 10:50 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 14 जून जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सुखपाल नगर ईंट भट्ठे के निकट एक समाचार चैनल के पत्रकार की मोटरसाइकिल एक खंभे से टकरा जाने से उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। शराब माफिया के विरुद्ध खबर चलाने वाले पत्रकार ने बीती 12 जून को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी।

अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि एक निजी समाचार चैनल के रिपोर्टर सुलभ श्रीवास्तव (42) रविवार रात को लालगंज अंतर्गत असरही गाँव से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सुखपाल नगर ईंट भट्ठे के निकट खंभे से मोटरसाइकिल टकरा जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुलभ को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर विधिक कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गौरतलब है कि श्रीवास्तव ने शराब माफिया के विरुद्ध खबर चलाई थी जिसके कारण उन्हें भय था और उन्होंने गत 12 जून को अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जान माल की सुरक्षा की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग