नीतीश कुमार को प्रशांत किशोर ने दी सलाह, बोले- अब तेजस्वी यादव को दे दें सीएम की कुर्सी 2025 तक का इंतजार क्यों?
By मनाली रस्तोगी | Updated: December 17, 2022 17:38 IST2022-12-17T17:37:20+5:302022-12-17T17:38:20+5:30
एक सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव को सीएम चुनने के लिए 2025 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

नीतीश कुमार को प्रशांत किशोर ने दी सलाह, बोले- अब तेजस्वी यादव को दे दें सीएम की कुर्सी 2025 तक का इंतजार क्यों?
पटना: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को नीतीश कुमार को सलाह दी कि वह अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी अब तेजस्वी यादव को दे दें ताकि वे उनका परीक्षण कर सकें और उनके नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 2025 तक इंतजार न करें। उन्होंने तर्क दिया कि तेजस्वी यादव को सीएम पद देना समझ में आएगा क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है।
उन्होंने कहा कि ये बिहार के लोगों को उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें वोट देने का अवसर देगा। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव को सीएम चुनने के लिए 2025 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। उनके गठबंधन में राजद का सबसे बड़ा हिस्सा है, नीतीश कुमार को उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। इससे तेजस्वी को 3 साल काम करने का मौका मिलेगा और जनता को उनके प्रदर्शन के आधार पर वोट देने का मौका मिलेगा।"
Bihar | No need to wait till 2025 to elect Tejashwi Yadav as CM. In their alliance RJD has biggest share, Nitish Kumar should make him CM. This will give Tejashwi a chance to work for 3yrs &public will have the opportunity to vote on the basis of his performance: Prashant Kishore pic.twitter.com/ZJXD9uCR5R
— ANI (@ANI) December 17, 2022
किशोर की प्रतिक्रिया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ये कहने के कुछ दिनों बाद आई है कि महागठबंधन 2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगा। कुमार ने कहा था, "मेरी देश का प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। मेरी एक ही महत्वाकांक्षा है: भाजपा को हराना और उसे केंद्र से हटाना। हम सब इस पर काम कर रहे हैं और हम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।"